International Students
English Japanese Korean Chinese Turkish Hindi
आपका स्वागत है!SUNY से अपनी डिग्री (उपाधि) प्राप्त करें और विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तल्लीन हो जाएं। अपने वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करें और पूरे SUNY प्रणाली में 160 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले पूरी दुनिया से आये हुए 16,000 से अधिक छात्रों के साथ अध्ययन करें। संस्कृति, पाक प्रणाली, वित्त, और फैशन से अवगत होने के क्रम में सुन्दर पहाड़ों, विश्वस्तरीय समुद्रतटों, अनोखे देहाती गांवों, और अमेरीका के सबसे जीवंत और मशहूर शहरों का अनुभव प्राप्त करें। शहर से लेकर देहात तक, छोटे से लेकर बड़े, बूफालो से लॉन्ग आइलैंड तक - SUNY के 64 अनूठे परिसरों का भ्रमण करें - जिसमें यूनिवर्सिटी के केन्द्र और डॉक्टर की डिग्री देने वाली संस्थाएं, यूनिवर्सिटी के कॉलिज, तकनीकी कॉलिज, और सामुदायिक कॉलिज शामिल हैं।
प्रधानता, खेलों अथवा जगह की प्राथमिकताओं के द्वारा – अपनी रुचियों के अनुरूप उपयुक्त SUNY परिसर का चुनाव करें – और जानें कि SUNY के हज़ारों degree and certificate programs (डिग्री एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों) में से कौन से विकल्प आपके लिए हैं। विश्व प्रसिद्ध प्रोफेसरों, शोधकर्त्ताओं, नोबेल सम्मानितों, पूलिट्सर पुरस्कार विजेताओं और एमी, टोनी और ग्रेमी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं, जिन्होंने छात्रों की सफलता में सहायता के लिए अपनी सेवाएं दे रखी हैं, के साथ अध्ययन करें। आप स्वयं देखें कि अन्य लोग SUNY के बारे में क्या कहते हैं! यूएस न्यूज़ ऐंड वर्ल्ड रिपोर्ट, प्रिंस्टन रिवीव्यू, किपलींगर्स पर्सनल फाइनेंस मैगज़ीन, इन्टेल, और फिस्क गाइड टू कॉलिजिज़ में Check out SUNY’s reviews (SUNY की समीक्षाओं की जांच) का अवलोकन करें और यह मालूम करें कि उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यक्रमों, शिक्षा की गुणवत्ता और वहनीयता के लिए क्यों SUNY के परिसरों को लगातार मान्यता मिल रही है। छात्रों के शिक्षा शुल्क के अलावा न्यू यार्क राज्य से प्राप्त फन्डों और संसाधनों के कारण SUNY के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सस्ते दर पर मिल रही है।
SUNY की शिक्षा अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए कई विकल्पों की पेशकश करती है, और SUNY के कॉलिज या यूनिवर्सिटी में नामांकन कराने में आपका पहला कदम है अमेरीकी शिक्षा में प्रयुक्त होने वाले शब्दों से परिचित होना। अमेरीकी शिक्षा प्रणाली की समझ, साथ ही साथ उसके संगठन का ज्ञान, आपको SUNY के किस कॉलिज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना है, के संबंध में सुविज्ञ निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा। कृपया ध्यान दें कि अमेरीकी उच्च शिक्षा में कॉलिज या यूनिवर्सिटी शब्दों का उपयोग प्राय: अदल बदल कर किया जाता है। सामान्य तौर पर, यूनिवर्सिटी शब्द उन संस्थाओं को बतलाने के लिए उपयोग किया जाता है जो चार वर्षीय स्नातक डिग्रीयों और स्नातक कार्यक्रमों का प्रस्ताव करती हैं जबकि कॉलिज शब्द दो-वर्षीय सहायक डिग्रीयों (जैसे सामुदायिक कॉलिजों) या चार वर्षीय डिग्रीयों का प्रस्ताव करने वाले उच्च शिक्षण संस्थान को इंगित करता है। यद्यपि कॉलिज के पास स्नातक कार्यक्रम हो सकते हैं किन्तु वे प्रधानत: अंतर-स्नातक शिक्षा पर केंद्रित होते हैं। कॉलिज शब्द किसी यूनिवर्सिटी के अधीन किसी शैक्षिक इकाई (जैसे SUNY यूनिवर्सिटी में कॉलिज ऑफ इंजीनियरिंग) को बतलाने के लिए भी प्रयुक्त होता है।
अपने शैक्षिक जीवन की योजना बनाना आरम्भ करना समयपूर्व कभी नहीं होता है! अधिकतर छात्र अंतर-स्नातक कार्यक्रमों के लिए, हाईस्कूल के अपने अन्तिम वर्ष के पतझड़ और जाड़े के दौरान आवेदन करते हैं जबकि ज्यादातर स्नातक छात्र, स्नातक कार्यक्रमों के लिए जनवरी से मार्च तक आवेदन करते हैं। SUNY के कई परिसरों में पूरे वर्ष दाखिला होता है और जब किसी छात्र का आवेदन पूर्ण होता है और उसकी समीक्षा कर ली जाती है तो दाखिले के निर्णयों से सूचित किया जाता है। तथापि, अन्य परिसर, मध्य मार्च में दाखिला निर्णयों की सूचना देते हैं, चाहे आवेदन कभी भी जमा किया गया हो। इस बात को याद रखें कि आपेक्षित मानकीकृत परीक्षाओं के लिए आपके पास पर्याप्त समय हो, क्योंकि कुछ भावी छात्र अपने स्कोर बेहतर करने के लिए एक से अधिक बार परीक्षा देते हैं। अंतर-स्नातक और स्नातक शैक्षिक कार्यक्रमों, SUNY परिसरों, शिक्षा की लागत, गतिविधियों और कार्यक्रमों, ऑन लाइन आवेदन करने, आवेदन की स्थिति के बारे में जानने और सूचना अनुरोध के लिए इस वेबसाइट का उपयोग करें। इस पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन के लिए कृपया SUNY के निम्नांकित माध्यमों से सम्पर्क करें।
न्यू यार्क के ऑलबनी में SUNY Recruitment Response Center (SUNY भरती अनुक्रिया केन्द्र) सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:30 से शाम 4:30 (पूर्वी मानक समय) तक खुला रहता है और कुशल टेलिकॉलर प्रतिदिन सैकड़ों कॉलों से निपटते हैं। हमारे टेलिकॉलर दाखिला आवेदन को पूर्ण करने और उसे जमा करने से संबंधित प्रश्नों, अध्ययन कार्यक्रमों के बारे में जानने और किसी विशेष परिसर के बारे में सूचना प्राप्त करने के माध्यम हैं। वे ईमेल और पूछताछ से संबंधित तात्कालिक मैसेज का जवाब देते हैं।
SUNY परिसर के Admission Offices (दाखिला कार्यालय) परामर्शदाताओं से प्रत्यक्ष सम्पर्क प्रदान करते हैं जो शैक्षिक कार्यक्रमों, दाखिले के मानदंडों, और छात्र जीवन के बारे में प्रश्नों के उत्तर देते हैं। आप दाखिले से संबंधित परिसर के स्टाफ से पूरे वर्ष मिल सकते हैं, क्योंकि वे कॉलिज चयन मेलों में शामिल होते हैं और हाईस्कूलों का दौरा करते हैं। SUNY campus Web sites (SUNY परिसर वेबसाइट्स) महत्वपूर्ण सूचना भी प्रदान करती है।
SUNY Center for Student Recruitment (CSR) (SUNY छात्र भर्ती केन्द्र) न्यू यार्क सिटी में अवस्थित है, जो न्यू यार्क सिटी क्षेत्र के छात्रों, उनके परिवारों साथ ही साथ हाई स्कूल और एजेंसी परामर्शदाताओं को सभी SUNY परिसरों के बारे में सूचनाएं प्रदान करता है। जानकार और अनुभवी परामर्शदातागण क्षेत्र के हाई स्कूलों, ऐजेंसियों, और सामुदायिक कॉलिजों का दौरा करते हैं और अध्ययन कार्यक्रमों, दाखिले के लिए आवेदन करने और वित्तीय सहायता से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते हैं। पूरे वर्ष, CSR कई प्रकार के कार्यशालाओं और परिसर कार्यक्रमों का आयोजन करती है।





